Site icon Grand Gumber News

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त दो आरोपी गिरफ्तार, दुलदुला और कुनकुरी थाना क्षेत्र में केस दर्ज

गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना दुलदुला और कुनकुरी क्षेत्र में अलग–अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तस्करों के चंगुल से कुल 17 नग गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कराया और दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। दुलदुला क्षेत्र से 7 और कुनकुरी क्षेत्र से 10 गौवंश बरामद किए गए, जिन्हें पैदल और जंगल के रास्ते बेरहमी से हांककर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों मामलों में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है और गौ तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version