Site icon Grand Gumber News

ऑपरेशन स्ट्रीट: बिलासपुर पुलिस की पैदल गश्त, 30 संदिग्धों पर कार्रवाई

ऑपरेशन स्ट्रीट के तहत बिलासपुर पुलिस ने थाना सिविल लाइन और सिरगिट्टी क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग की। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शराब दुकानों के आसपास और रिवर व्यू पर असामाजिक तत्वों की मौजूदगी के बाद पुलिस ने पैदल गश्त कर 30 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

शराब दुकानों के आसपास अचानक दबिश देकर असामाजिक तत्वों को भगाया गया, साथ ही उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वे किसी भी अपराधीक गतिविधि या नशाखोरी में लिप्त न रहे। एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि पुलिस लगातार इन क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अपराधियों पर नकेल कसती रहेगी।

Exit mobile version