Site icon Grand Gumber News

ऑफिस को बढ़ावा देने जिला स्तर पर प्रशिक्षण, शासकीय कार्यों को ऑनलाइन करने को लेकर कर्मचारियों को किया जा रहा प्रशिक्षित

छत्तीसगढ़ में अब सरकारी फाइले दौड़ेंगी. राज्य सरकार ने ई ऑफिस को बढ़ावा देने के निर्देश के बाद जिला स्तर पर इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मास्टर ट्रेनर्स ने सरकारी कार्यालयों मे कागजी काम कम करने के उपाये बताये. अधिकारियों-कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के तहत विभिन्न प्लेटफार्म के कार्यों और उनके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कामकाज का डिजिटलाइजेशन करने से मॉनिटरिंग मे सुधार और गैर जरुरी देरी पर रोक लगेगी.

मास्टर ट्रेनर जय प्रकाश और प्रकाश रजक ने बताया यह पेपर लेस की तरफ बढ़ने मे मदद करेगा. जिले के सरकारी दफ़्तरों मे इलेक्ट्रानिक संसाधनों का उपयोग बढ़ाया जायेगा. प्रशिक्षण मे ई-ऑफिस का परिचय और उपयोग, दस्तावेज़ तैयार करना, अनुमोदन प्रक्रिया, रिपोर्टिंग एवं फाइल ट्रैकिंग, सुरक्षा उपाय और गोपनीयता के बारे में विस्तार से बताया.जल संसाधन परिसर के प्रार्थना भवन मे हुए कार्यक्रम मे शामिल जिले के सभी सरकारी कार्यालयों मे कम्प्यूटर ऑपरेटर, कलर्क और बाबू स्तर के कर्मचारी और अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. सरकार का ई ऑफिस प्रयास टेबल to टेबल फाइल का खेल रोकेगा जिससे आम लोगो को बड़ी राहत मिलेगी।

Exit mobile version