Site icon Grand Gumber News

ओडिशा से चल रहा था धान का खेल… गरियाबंद पुलिस ने तोड़े तस्करी के तार 1255 क्विंटल धान बरामद लगातार अभियान का लोहा—एक महीने में अवैध धान परिवहन के 32 केस, करोड़ों की तस्करी पर ब्रेक

गरियाबंद। जिले में अवैध धान तस्करी पर कड़ी निगरानी रखते हुए गरियाबंद पुलिस ने बीते एक महीने में बड़ी सफलता हासिल की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 3007 कट्टा, 1255.05 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 38 लाख 90 हजार 655 रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में 28 चारपहिया वाहन और 4 लावारिस धान के मामले मिलाकर कुल 32 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। ओडिशा बार्डर के चेकपोस्टों में तैनात पुलिस को अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए थे।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से किए जाने के नियमों के तहत कड़ाई से निगरानी बढ़ाई गई है। इसी सतर्कता का परिणाम है कि लगातार एक माह में इतने बड़े पैमाने पर धान तस्करी को रोका गया।सभी मामलों में धान परिवहन करने वालों से जब वैध कागजात मांगे गए तो कोई दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने धान और वाहनों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की।गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धान की अवैध खरीदी-बिक्री और परिवहन करने वालों पर आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।साथ ही बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर पर थाना छुरा द्वारा एमवी एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है।गरियाबंद पुलिस की इस सतत कार्रवाई से अवैध धान तस्करी के नेटवर्क में बड़ा झटका लगा है।

Exit mobile version