
जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने उद्योगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने समिति गठन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और बुनियादी ढांचे के सुधार पर विशेष चर्चा हुई।सीएसआईडीसी को सड़क और नाली मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि उद्योगों के संचालन में बाधा न आए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




