Site icon Grand Gumber News

कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फेसबुक लाइव दक्षता विकास कार्यक्रम प्रारंभ, कलेक्टर अवनीश शरण की खास पहल पर कार्यक्रम आयोजित।

कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फेसबुक लाइव दक्षता विकास कार्यक्रम प्रारंभ होने जा रहा है। कलेक्टर, आइएएस अवनीश शरण की खास पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थी और पालक अपने मन की बात कर सकेंगे। 29 अप्रैल से पांच मई तक कलेक्टर सहित पुलिस अधीक्षक, जिले. प्रमुख अधिकारी, मनोचिकित्सक और मोटिवेटर सवालों के जवाब देंगे।जिला शिक्षा विभाग ने जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में बच्चों में परीक्षा परिणाम को लेकर बढ़ते मानसिक तनाव से निजात दिलाने को लेकर एक अभिनव पहल की है।

कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे आने से पहले बच्चों तथा अभिभावकों के तनाव को दूर करने निर्णय लिया है। विभाग का मानना है कि हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के साथ-साथ अन्य बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व बच्चे तनाव में रहते हैं तथा अपेक्षित परीक्षा परिणाम ना आने पर तनाव के कारण कई बार बच्चे अवसाद ग्रस्त होकर अप्रिय कदम उठा लेते हैं। यह समय बच्चों एवं पालकों के लिए बहुत संवेदनशील होता है। बिलासपुर के जिला कलेक्टर अवनीश शरण आइएएस द्वारा परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों एवं पालकों के दक्षता विकास आनलाइन फेसबुक लाइव कार्यक्रम आयोजित करने निर्णय लिया है।

Exit mobile version