Site icon Grand Gumber News

कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित बिलासपुर जिले में कक्षा 5वीं का परिणाम 88.97% और 8वीं का 78.79% रहा

जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कक्षा 5वीं और 8वीं के वार्षिक केंद्रीयकृत परीक्षा परिणाम वर्ष 2025 का ऐलान 1 मई को सुबह 11 बजे किया गया। कक्षा 5वीं में जिले के 26028 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 23157 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें प्रथम श्रेणी में 20909, द्वितीय श्रेणी में 2125 और तृतीय श्रेणी में 123 छात्र रहे। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.97% रहा।वहीं कक्षा 8वीं में 30500 परीक्षार्थियों में से 23677 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इनमें प्रथम श्रेणी में 17825, द्वितीय श्रेणी में 5478 तथा तृतीय श्रेणी में 374 छात्र शामिल हैं। इस वर्ग का कुल परिणाम 78.79% रहा।परिणाम की घोषणा कलेक्ट्रेट परिसर में की गई, जहां जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार, डीईओ आनंद जायसवाल समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।छात्र बिलासपुर जिले का परिणाम वेबसाइट पर देख सकते हैं।कलेक्टर बिलासपुर ने कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष काउंसलिंग व मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वे आगे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Exit mobile version