Site icon Grand Gumber News

कटघोरा में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत तेज रफ्तार बाइक बूम बैरियर से टकराई, दो घायल

कोरबा जिले के कटघोरा में रविवार देर रात मदनपुर टोल गेट के पास तीन युवक बाइक से गांव लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक बूम बैरियर से टकराकर खंभे से जा भिड़ी, जिससे 24 वर्षीय अमन जांगड़े की मौत हो गई।उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version