Site icon Grand Gumber News

कटघोरा में हनुमंत कथा से पहले बवाल, आयोजकों में मारपीट धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में रसूख की लड़ाई से बिगड़ा माहौल

कटघोरा में आयोजित होने वाली पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा शुरू होने से पहले ही बड़ा विवाद सामने आ गया। आयोजन को लेकर ‘अपना घर सेवा परिवार’ के अमरजीत सिंह और रायपुर के प्रॉपर्टी डीलर बसंत अग्रवाल के बीच तनातनी इतनी बढ़ी कि कार्यक्रम स्थल पर जमकर झूमाझपटी और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरोप है कि बसंत अग्रवाल ने खुद को आयोजक बताते हुए बैनर-पोस्टर के जरिए प्रचार शुरू कर दिया, जिससे मूल आयोजक पक्ष नाराज हो गया।रविवार रात धीरेंद्र शास्त्री के आगमन के बाद अग्रसेन भवन में विवाद और गहरा गया, जहां बैठने और मुलाकात की व्यवस्था को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस मारपीट में बदल गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों में समझौता कराया। देर रात हालात सामान्य होने के बाद कथा कार्यक्रम आगे बढ़ा, लेकिन इस घटना ने आयोजन की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए।

Exit mobile version