Site icon Grand Gumber News

कटस्म मिलिंग में बड़ी गड़बड़ी उजागर 6.86 करोड़ का धान जब्त, राइस मिल व वाहन सील

कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल ने विकासखंड बिल्हा के ग्राम केसला स्थित गायत्री फूड प्रोडक्ट राइस मिल की जांच में गंभीर अनियमितता पाई। मिलर द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में उठाए गए 25,300 क्विंटल धान के मुकाबले मौके पर केवल 22,148 क्विंटल धान उपलब्ध मिला, जबकि 3,152 क्विंटल धान गायब पाया गया।

छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश 2016 के उल्लंघन और धान की रिसायकलिंग की आशंका के चलते 6 करोड़ 86 लाख 58 हजार 800 रुपये मूल्य का धान जब्त कर राइस मिल व वाहन को सील कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आईसीसीसी कमांड सेंटर के माध्यम से जीपीएस ट्रैकिंग द्वारा निगरानी जारी है और अनियमितता करने वाले मिलर्स पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Exit mobile version