Site icon Grand Gumber News

कट्टा लुटेरा अब गांजा तस्कर! ऑपरेशन आघात में जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी पूर्व में 7 साल की सजा काट चुका अरुण नायडू 5 किलो गांजा के साथ बोलेरो सहित गिरफ्तार

जशपुर पुलिस को ऑपरेशन आघात के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पूर्व में हथियार के बल पर लूट कर 7 साल की सजा काट चुके अपराधी अरुण कुमार नायडू को गांजा तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 5 किलो 93 ग्राम गांजा कीमती ₹75,000 और तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन कीमती2 लाख जब्त किया गया।मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर थाना सिटी कोतवाली की टीम ने दमेरा घाट में घेराबंदी कर बोलेरो वाहन को रोका।पूछताछ में चालक ने अपना नाम अरुण नायडू बताया। वाहन की तलाशी लेने पर पीछे की सीट से प्लास्टिक के 5 पाउच में छिपाकर रखा गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने कबूल किया कि वह गांजा ओडिशा के सबडेगा से लाकर जशपुर में खपाने वाला था।अरुण नायडू का पुराना आपराधिक इतिहास भी चौंकाने वाला है।वर्ष 2002 में वह कट्टा दिखाकर ₹42,000 की लूट में शामिल था और धारा 394, 397 एवं आर्म्स एक्ट के तहत 7 साल की सजा भी काट चुका है। इस बार उसे NDPS एक्ट की धारा के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत अब तक 576 किलो गांजा, 7 पौधे, डोडा चूरा, कफ सिरप और टेबलेट्स सहित कुल ₹76.56 लाख का नशा और 23 लाख 70 हजार कीमती वाहन जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस की एंड टू एंड जांच जारी है—जो भी आरोपी तस्करी में शामिल पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version