
सिटी कोतवाली क्षेत्र के कतियापारा में घर में घुसकर धारदार चापड़ से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी अभय पाण्डेय ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर प्रार्थिया और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज व मारपीट की और चापड़ से हमला कर घायल कर दिया।पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त धारदार चापड़ जब्त कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए आगे की कार्रवाई जारी है।




