Site icon Grand Gumber News

कबाड़ी दुकानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चोरी के कबाड़ की खरीद-बिक्री में तीन संचालक गिरफ्तार कोनी पुलिस ने जब्त किया 15 क्विंटल अवैध माल, तीन प्रकरण दर्ज

शहर में चोरी के कबाड़ की खरीदी-बिक्री की शिकायतों पर कोनी पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाकर तीन कबाड़ी दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान करीब 15 क्विंटल कबाड़ जब्त किया गया जिसकी कीमत लगभग ₹30,000 है।पुलिस ने आरोपी पवन सूर्यवंशी, केशा बाई साहू और अकबर खान से लोहे का टीना, सायकल पार्ट्स और अन्य कबाड़ बरामद किए।

सभी के खिलाफ थाना कोनी में तीन अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं।पुलिस ने चेतावनी दी है कि चोरी का माल खरीदने या बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी कबाड़ी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल वैध दस्तावेजों के आधार पर ही सामान की खरीदी-बिक्री करें।

Exit mobile version