Site icon Grand Gumber News

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया है। कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा कबीर पंथ के आस्था का मुख्य केंद्र है । यहां कबीर पंथ आश्रम भी मौजूद है जिसमें कबीर पंथ के वंशाचार्य श्री प्रकाश मुनि नाम साहब और उनके परिवार निवास करते है। यही कारण है कि यहां दर्शन करने प्रतिदिन दर्शनार्थियों का तांता लगा रहता है ।

साथ ही प्रत्येक वर्ष दामाखेड़ा में 15 दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है , जिसमें हर दिन चौका आरती और अन्य धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने दूर-दूर से दर्शनार्थी पहुंचते हैं। यही कारण है कि यहां एक पुलिस चौकी की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस मांग को पूरा करते हुए ग्राम दामाखेड़ा में पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया, जहां एसआई माधव प्रसाद साहू को प्रभारी बनाया गया है । उनके अलावा इस पुलिस चौकी में एक प्रधान आरक्षक, तीन आरक्षक सहित कुल पांच पुलिस स्टाफ की तैनाती की गई है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।

Exit mobile version