Site icon Grand Gumber News

कमांडर महाविद्यालय में महिलाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता शिविर का आयोजन ,विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के उपाय बताए…

बिलासपुर– सीएमडी महाविद्यालय में शुक्रवार को महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों पर जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य युवतियों और छात्राओं को शुरुआती स्तर पर ही इन बीमारियों के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व को समझाना था।विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान और जागरूकता की कमी के कारण महिलाओं में इन बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन की जानकारी भी छात्राओं को दी गई।इस दौरान महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा शिविर में भाग लेने वाले चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया। शिविर में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य से जुड़ी कई जिज्ञासाओं का समाधान पाया। कार्यक्रम के अंत में चिकित्सकों ने नियमित जांच, स्वच्छता और सही खान-पान को जीवनशैली में अपनाने की सलाह दी।

Exit mobile version