
सक्ती जिले मे करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई दरअसल ग्राम चारभांठा सकराली में बिजली तार की करंट के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।जिसमें एक 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब महिला घर से खेत जाने के लिए निकली थी तभी खेत में लगे अवैध बिजली तार के संपर्क में आ गई । जिसे मौके पर मौत हो गई।सूचना मिलते ही थाना डभरा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा भेजा गया। अवैध बिजली कनेक्शन से इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं तो वहीं बारिश का दिन होने से इस तरह के हादसे को बढ़ रहे है लिहाजा लोगों को भी इस पर ध्यान देना होगा और बिजली जैसे उपकरण को व्यवस्थित और सम बनाए रखना होगा जिससे इस तरह की घटनाएं से पूर्व से ही बचा जा सके




