Site icon Grand Gumber News

करहीबाजार पुलिस की मॉडिफाई साइलेंसर पर सख्ती R15 चालक से ₹5000 समन शुल्क वसूला

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। चौकी करहीबाजार पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर मोटरसाइकिल चलाने वाले एक युवक को पकड़ा और उसके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की।पुलिस ने R15 मोटरसाइकिल क्रमांक CG22 AH 0245 के चालक समीर पटेल निवासी करहीबाजार से ₹5000 समन शुल्क वसूल किया। साथ ही वाहन में लगे मॉडिफाई साइलेंसर को भी निकलवाया गया।

Exit mobile version