Site icon Grand Gumber News

कराटे परीक्षा में सफल रहे सेको काई कराटे बिलासपुर के कराटे खिलाड़ियों को कलर बेल्ट एवं प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित।

कराटे परीक्षा में सफल रहे सेको काई कराटे बिलासपुर के कराटे खिलाड़ी कलर बेल्ट एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। रविवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग खेल परिसर में घोषित किया गया बेल्ट परीक्षा का परिणाम, जिसमे बिलासपुर जिले के सभी खिलाड़ी सफल रहे। ज्ञात हो 30 जून रविवार को सेको काई कराटे बिलासपुर द्वारा सेको काई कराटे छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष क्योशी विजय तिवारी के निर्देशानुसार पाटलिपुत्र संस्कृति मंच सामुदायिक भवन छठ घाट तोरवा में आयोजित की गई थी। जिसके परीक्षा परिणाम की घोषणा खेल परिसर सरकंडा में की गई। जिसमें जीतने वालो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बिलासपुर कराटे डू एसोसिएशन के सचिव रेंशी हरिशंकर साहू एवं बिलासपुर कराटे कोच राजेश सारथी के नेतृत्व में किया गया। साथ ही जिले के महिला कराटे कोच रिया साहू, आरती साहू, देवश्री बघेल, सपना श्रीवास आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Exit mobile version