
जांजगीर-चांपा पुलिस ने जमीन खरीदी-बिक्री और शेयर मार्केट में रकम डबल करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सायबर टीम की सक्रियता से आरोपी उत्तरा कुमार साहू निवासी बिलारी, थाना शिवरीनारायण को पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़ित से करीब 1 करोड़ 88 लाख रुपये की ठगी की थी। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में शामिल सायबर टीम और थाना शिवरीनारायण पुलिस के योगदान की सराहना की है।




