Site icon Grand Gumber News

करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी पहली बारिश ने उसलापुर स्टेशन की खोली पोल, अव्यवस्था के बीच सफर करने को मजबूर यात्री।

बिलासपुर में बारिश के साथ रेलवे के दावों की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है। दरअसल करोड़ों खर्च कर यात्री सुविधाओं में विस्तार करने का ढकोसला करने वाले एसईसीआर बिलासपुर की पोल उस समय खुल गयी जब उसलापुर का रेलवे स्टेशन थोड़े देर के बारिश में ही पानी पानी हो गया। शेड के लीकेज और उससे गिरते पानी के धार ने प्लेटफार्म को पानी पानी कर दिया है। प्लेटफार्म में बारिश के पानी से बचने तक की ठोस व्यवस्था नहीं है। जगह- जगह से प्लेटफार्म में लगे शेड लीक हैं, जहां से पानी की धार या ये कहें पानी का फव्वारा सीधे प्लेटफार्म में गिर रहा है और पूरे प्लेटफार्म को पानी पानी कर रहा है। इससे पेल्टफॉर्म और वेटिंग हॉल में तक पानी भर रहा है।

इधर इसी अव्यवस्था के बीच यात्रियों को पानी से भरे प्लेटफार्म में चलना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है, रेलवे के दावे और हकीकत अलग हैं। रेलवे मूलभूत जरूरी व्यवस्थाओं तक को दुरुस्त नहीं कर पा रहा है। इसी तरह बीते दिन भी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच से भी बारिश का पानी का तेज धार बहने लगा इससे एसी कोच में बैठे यात्रियों को भारी समस्या झेलनी पड़ी। इतना ही नही इस मामले की यात्रियों ने शिकायत भी की बावजूद यात्रियों की समस्याओं पर रेल प्रशासन ने ध्यान नही दिया और उन्हें मजबूरी में भीगते हुए अपने गंतव्य तक का सफर पानी के धार के बीच करना पड़ा।

Exit mobile version