Site icon Grand Gumber News

कर्तव्यहीनता पर बड़ी कार्रवाई, रतनपुर थाना प्रभारी सस्पेंड,शराब रेड में लापरवाही, एसएसपी ने तुरंत हटाया पद से…

बिलासपुर :- पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसी सख्त संदेश के साथ एसएसपी ने रतनपुर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया।लगातार मिल रही शिकायतों और नियंत्रण में लापरवाही के चलते यह कार्रवाई की गई है।दरअसल 26 अगस्त को ग्राम सेंदरी मार्ग और आसपास के इलाकों में अवैध शराब की बड़ी खेप की सूचना मिली थी। लेकिन मौके पर कार्रवाई की बजाय थाना प्रभारी ने रेड को नजरअंदाज कर दिया। इस रवैये को वरिष्ठ अधिकारियों ने गंभीर लापरवाही माना।इससे पहले भी कई बार निर्देश दिए गए थे कि अवैध कारोबार पर सख्ती बरती जाए, लेकिन आदेशों की अनदेखी होती रही। आखिरकार एसएसपी ने कठोर कदम उठाते हुए निलंबन का आदेश जारी करते हुए नरेश कुमार चौहान को निलंबित कर दिया।पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को साफ संदेश माना जा रहा है कि लापरवाही पर अब तुरंत गाज गिरेगी।

Exit mobile version