Site icon Grand Gumber News

कलेक्टर अवनीश कुमार के औचक निरीक्षण के बाद भी सिम्स जाने वाली रास्ते की हालत बदहाल, आम लोगजन काफी परेशान।

सिम्स जाने वाली रास्ते की बदहाली से आम लोग काफी परेशान है। पिछले दिनों बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था और इसी बदहाल रास्ते से होकर गुजरे थे फिर भी कार्य मे तेजी लाने की बात नहीं कही गई। आम लोगों की समस्या बढ़ती ही जा रही है। ये पहली बार नहीं है जब शहर मे चल रहे अंडर ग्राउंड कार्य मे लेट लातिफ़ी का मामला सामने आया हो। सिम्स जाने वाली सड़क मे केबल का काम पिछले एक माह से ज्यादा हो गया है। जिससे सिम्स रोड में बड़े-बड़े गड्ढों की लाइन लगी हुई है जो एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। उसके बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। और ना ही आमजन की सुरक्षा की कोई परवाह की जा रही है। रास्तों की हालत इतनी बदहाल है की कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।

Exit mobile version