Site icon Grand Gumber News

ज़िला प्रशासन और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने रेत माफियाओं के खिलाफ की कार्यवाही।

कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के आदेश और पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर ज़िला प्रशासन और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने रेत माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार पुलिस और प्रशासन ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शुक्रवार की देर रात कछार, निरतु, घुटकू के रेत घाट का रात्रिकालीन गस्त और निरीक्षण किया गया। मौके पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते पाए जाने पर एक जेसीबी सहित 6 ट्रेक्टर जब्त कर थाना कोनी के अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

कार्यवाही के दौरान एस डी एम बिलासपुर पियुष तिवारी और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी, तहसीलदार शशिभूषण सोनी, थाना प्रभारी कोनी गोपाल सतपथी सहित अन्य मौजूद थे।

Exit mobile version