Site icon Grand Gumber News

कलेक्टर अवनीश शरण आरटीई के तहत जिले के अशासकीय विद्यालयों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी, प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारों, विख. स्त्रोत समन्वयकों की बैठक।

कलेक्टर अवनीश शरण आरटीई के तहत जिले के अशासकीय विद्यालयों के लिए नियुक्त 133 नोडल अधिकारी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूलो के 34 प्राचार्यों, 4 डी.ए.व्ही, मुख्यमंत्री विद्यालयों के प्राचार्यों, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों की बैठक गुरूवार को हुई। यह बैठक जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में आयोजित की गई।

बैठक में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार अशासकीय विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीट पर निशुल्क प्रवेश, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी विद्यालयों में प्रवेश, डी.ए.व्ही, मुख्यमंत्री विद्यालयों में प्रवेश, 2024-25 सत्र आरंभ के पूर्व अधोसंरचना विद्यालय मरम्मत एवं अन्य तैयारियों के संबंध में चर्चा हुई।

गौरतलब हैं कि आरटीई के तहत जिले के निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश के लिए इच्छुक पात्र विद्यार्थी 15 अप्रैल तक आरटीई पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया 1 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है। जिले के 551 निजी विद्यालयों के कुल 4530 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन लिए जा रहे है। सभी आवेदकों को अपना आवेदन फार्म आरटीई पोर्टल में भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ संबंधित विद्यालय के नोडल अधिकारी के पास 15 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

Exit mobile version