Site icon Grand Gumber News

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के मार्गदर्शन में कोटा ब्लॉक के एसडीएम युगल किशोर उर्वशा की अगुवाई में ‘बाईक रैली’ निकालकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

बिलासपुर लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज कोटा ब्लॉक में एसडीएम युगल किशोर उर्वशा की अगुवाई में बाईक रैली निकाली गई। रैली में कोटा ब्लॉक के सभी अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

रैली के जरिए लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने प्रेरित किया गया। एसडीएम ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपके एक-एक मत से लोकतंत्र सशक्त होगा। उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।एसडीएम उर्वशा ने इस अवसर पर अधिकारियों-कर्मचारियों सहित क्षेत्र के मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की शपथ दिलाई।

Exit mobile version