Site icon Grand Gumber News

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने सर्किट हाउस में सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

आगामी 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शांतिपूर्ण निर्वाचन की प्रक्रिया जिले में सुनिश्चित करने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने सर्किट हाउस में सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने आगामी दिनों में स्वीप में तेजी लाने और मतदान केंद्रों तक मतदाताओं को लाने के लिए कई सुझाव भी दिए। मतदान के लिए घर घर दस्तक और पीले चावल देकर आमंत्रण देने के साथ ही मतदाताओं के लिए केंद्रों में धूप से बचाव और पेयजल की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। भीषण गर्मी के मद्देनजर मतदान दलों के पेयजल, खानपान, और विश्राम के लिए व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए गए।

मतदान दलों के पहुंचने पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। संगवारी मतदान दलों के लिए व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आदर्श मतदान केंद्रों, दिव्यांग और संगवारी केंद्रों में कूलर और विश्राम कक्ष की भी व्यवस्था की जाए। अधिकारियों से कलेक्टर ने कहा कि मतदान के लिए आए लोगों के पास यदि फोटोकॉपी अथवा मोबाइल पर भी परिचय पत्र है तो भी उसे मान्य करें। कलेक्टर ने निर्विघ्न और उत्साहपूर्ण निर्वाचन के लिए अधिकारियों को कई टिप्स भी दिए।

Exit mobile version