Site icon Grand Gumber News

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने जिले में 7 मई मंगलवार को होने वाले निर्वाचन में निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने जिले में 7 मई मंगलवार को होने वाले निर्वाचन में निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील जिले के सभी नागरिकों से की है। मतदान के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित है।

कलेक्टर ने कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक मतदाता को सहभागी बनना चाहिए। मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। हमें अपने इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए और अपनी महती जिम्मेदारी का अनिवार्य रूप से निर्वहन करना चाहिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने इस पुनीत कार्य में सभी की सहभागिता की अपील की है।

Exit mobile version