Site icon Grand Gumber News

कलेक्टर और निगम आयुक्त ने शनिचरी बिलासा चौक से लेकर मछली बाजार तक बने डिवाइडर तो हट गया पर ये क्या है….

बिलासपुर नगर निगम में अधिकारी बदलने के साथ ही योजनाएं भी बदल जाती है।

कुछ साल पहले बिलासपुर के शनिचरी बाजार बिलासा चौक के पास सड़क में डामरीकरण के साथ डिवाइडर का निर्माण किया गया था , लेकिन देखा यह जा रहा था कि डिवाइडेड की वजह से दोनों ओर लोग सड़क पर ही वाहन पार्क कर रहे थे, वहीं डिवाइडर के दोनों और ही ठेले वाले ठेला लगाकर कारोबार कर रहे थे। इसलिए सड़क पर से चलना भी मुश्किल हुआ जा रहा था। जिसे देखते हुए नए कलेक्टर और निगम आयुक्त ने शनिचरी बिलासा चौक से लेकर मछली बाजार तक बने डिवाइडर को हटाने का निर्णय लिया, ताकि यह सड़क चौड़ी भी हो और इसके बीचो-बीच ठेले लगाकर या वाहन पार्क कर किए जाने वाले अवैध कब्जे से भी मुक्ति मिले। शुक्रवार को यहां सड़क के बीच से डिवाइड हटाने का काम चलता रहा। इस कार्रवाई का स्थानीय व्यापारियों ने स्वागत किया है।

Exit mobile version