Site icon Grand Gumber News

कलेक्टर कार्यालय को RDX से उड़ाने की धमकी,कलेक्टर कार्यालय को सील किया गया

छत्तीसगढ़ के कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसमें दोपहर ढाई बजे तक समय दिया गया है। ई मेल के जरिए यह धमकी दी गई है ।जो कश्मीर से आया है।वही मेल में तमिलनाडु से सम्बंधित उल्लेख भी है। धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।कलेक्टर कार्यालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद से कार्यालय को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद थी। साथ ही बम स्क्वायड मौके पर पहुंचकर दफ्तर के कोने- कोने की जांच की गई।हालांकि जांच के बाद यह ई मेल केवल अफवाह निकला। जांच के बाद सुरक्षा के लिहाज से कलेक्टर परिसर को ऐतिहातन चाक चौबंद व्यवस्था की गई है

Exit mobile version