Site icon Grand Gumber News

कलेक्टर का सघन दौरा: योजनाओं का जायजा और चौपाल में सुनी समस्याएं ,गो अभ्यारण्य, अस्पताल, राशन वितरण और पीएम आवास पर दिया खास जोर…

बिलासपुर :- कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कोटा ब्लॉक के जोगीपुर, बेलगहना, कल्मीटार, खैरा, चपोरा और कुरदर समेत कई गांवों का दौरा किया। फ्लैगशिप योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का मैदानी स्तर पर निरीक्षण किया।उन्होंने जोगीपुर गो अभ्यारण्य का जायजा लिया जहां बीमार व घुमंतू मवेशियों के लिए शेड, ट्रेंच और पानी की टंकी का निर्माण हो चुका है। कलेक्टर ने फेंसिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।कल्मीटार में राशन वितरण व्यवस्था की समीक्षा कर ग्रामीणों से फीडबैक लिया। चपोरा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चियों को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य जांच पर जोर दिया।कुरदर में अस्पताल, प्रधानमंत्री आवास योजना और पंचायत भवन में चौपाल लगाकर कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधी चर्चा की। उन्होंने महतारी वंदन योजना, टीकाकरण और जनमन आवास सहित सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version