Site icon Grand Gumber News

कलेक्टर के निर्देश के बाद सभी स्कूलों में साफ सफाई रंग रोगन का काम शुरू

नए सत्र की शुरुआत 18 जून से होनी है, कलेक्टर के निर्देश के बाद सभी स्कूलों में साफ सफाई रंग रोगन का काम शुरू हो गया है। स्कूलों को नए सिरे से सजाया सवारा जा रहा है, साफ सफाई कराई जा रही है। कमरों को आकर्षक रंग लगाकर तैयार किया जा रहा है, ताकि बच्चों को यहां एक अच्छा माहौल मिल सके, इसके लिए स्कूल प्रशासन काम में जुट गया है। अब जल्द ही शहर के सरकारी स्कूल एक नए कलेवर में नजर आएंगे। पिछले दिनों कलेक्टर ने सभी प्राचार्य की बैठक लेकर स्कूलों की मरम्मत साफ सफाई रंग रोगन करने निर्देश दिए थे, जिसका असर दिखाई दे रहा हैं।

Exit mobile version