40.8 C
Bilāspur
Monday, March 30, 2026
spot_img

कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने किया शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण, शालाओं से प्राचार्य-शिक्षक नदारद, कारण बताओ नोटिस जारी

जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा जिले के बिल्हा एवं मस्तुरी ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न शासकीय शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान शासकीय हाईस्कूल फरहदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गतौरा एवं शासकीय बालक प्राथमिक शाला गतौरा बंद पाए गए एवं संबंधित संस्था के प्राचार्य, प्रधान पाठक एवं शिक्षक-शिक्षकाएं अनुपस्थित पाए गए।

डीईओ ने इन शालाओं में कार्यरत प्राचार्य, प्रधान पाठक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को नोटिस जारी करते हुए 3 दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा है। संतोषजनक प्रतिउत्तर प्राप्त नहीं होने पर अकार्य दिवस मानकर एक दिवस का वेतन रोकने सहित अनुशासनात्क कार्यवाही की जाएगी।

अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों में शासकीय हाईस्कूल फरहदा की प्राचार्य श्रीमती माधुरी मानुरकर एवं समस्त स्टाफ, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गतौरा के प्राचार्य आरसी चौधरी सहित समस्त स्टाफ, शासकीय प्राथमिक शाला गतौरा के शिक्षक शिक्षक और कर्मचारी को नोटिस दिया गया है जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि उनका यह निरीक्षण जारी रहेगा और स्कूलों में अनियमित पाई जाने पर उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles