Site icon Grand Gumber News

कलेक्टर के निर्देश पर सभी स्कूलों के प्राचार्य की बैठक बुधवार को जल संसाधन विभाग के मंथन सभा भवन में आयोजित की गई।

निजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। 50 विद्यार्थी आदिवासी क्षेत्र से शामिल होंगे तो वही ब्लॉक स्तर से 150 छात्र छात्राये समर कैंप में नए कौशल सीखेंगे। 20 दिवसीय कैंप की शुरुआत 20 मई से होने जा रही है। इसमें कक्षा छठवीं से दसवीं के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, बहतराई खेल स्टेडियम के इनडोर स्टेडियम में आवासीय समर कैंप होगा, जिसमें बच्चों को एयरपोर्ट, स्विमिंग पूल, न्यू बस स्टैंड जैसे आधुनिक स्थानो का भ्रमण कराया जाएगा और उन्हें इसकी जानकारी दी जाएगी।

कलेक्टर के निर्देश पर सभी स्कूलों के प्राचार्य की बैठक बुधवार को जल संसाधन विभाग के मंथन सभा भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त सी एल जायसवाल ने बताया कि इससे बच्चों में नया सीखने को मिलेगा इसके लिए सभी स्कूलों के प्राचार्य को निर्देश दे दिया गया है, इस शिविर का उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों का सही उपयोग करना और नई-नई चीजों से विद्यार्थियों को अवगत कराना हैं।

Exit mobile version