32.6 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

कलेक्टर ने किया राज्य मानसिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण,अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा दी कई अहम निर्देश

बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बुधवार को सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने महिला वार्ड, पुरुष वार्ड और पुनर्वास वार्ड का भ्रमण कर मरीजों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पंजीयन कक्ष, दवा वितरण केंद्र और रसोईघर का निरीक्षण करते हुए मरीजों के उपचार और भोजन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।

मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को सभी जरूरी सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने दवा काउंटर पर जाकर दवाओं की उपलब्धता की जांच की, जहां बताया गया कि सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

इसके साथ ही उन्होंने समय पर अस्पताल पहुंचने और नियमित सेवाएं देने की सख्त हिदायत दी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान की आवश्यकता जताते हुए कहा कि स्कूलों और अस्पतालों में नशा विरोधी अभियान चलाया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिलकर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए ताकि मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति को लेकर समाज में जागरूकता लाई जा सके।

निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में एक कैंटीन की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी को कैंटीन के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अस्पताल में आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने की बात कही। इस अवसर पर मानसिक चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. जे. पी. आर्य सहित अन्य चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles