Site icon Grand Gumber News

कलेक्टर ने की धान खरीदी एव गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को टीएल बैठक में धान खरीदी व मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी कार्य में अब तेजी आ गई है, ऐसे में बिचौलिए और दलाल प्रकार के लोग भी सक्रिय हो सकते हैं, जो योजना का नाजायज फायदा उठाने की फिराक में रहते हैं। कलेक्टर ने जांच टीमों को लगातार कार्रवाई करने और असली किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर ने धान खरीदी की शुरुआती अवस्था में जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि स्टैकिंग, कंप्यूटर में एन्ट्री, बारदाने की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाएँ शुरू से ही सुव्यवस्थित हो सकें। उन्होंने साफ कहा कि जिन बड़े अधिकारियों को नोडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनके केंद्रों में आगे किसी तरह की गड़बड़ी प्रकट होने पर उनकी जिम्मेदारी और सहभागिता भी मानी जाएगी। बैठक में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों, भू-अर्जन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, खनिजों के अवैध परिवहन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जैसे मुद्दों की भी समीक्षा की गई।

Exit mobile version