Site icon Grand Gumber News

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी 80 आवेदन, 13 वर्षों से चौकीदार पद पर कार्यरत मजदूर की गुहार

कलेक्टर अवनीश शरण ने सोमवार को साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में मांग और शिकायतों से संबंधित लगभग 80 आवेदन मिले। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में ग्राम मोहरा निवासी देवी लाल रजक 13 वर्षाे से तेंदूपत्ता कार्यालय वनविभाग के गोदाम में चौकीदार के पद पर कार्य कर रहे है।

उन्होंने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि पारिवारिक समस्याओं को देखते हुए उन्हे चौकीदार पद से नहीं निकाला जाए। कलेक्टर ने इस आवेदन को डीएफओ को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version