31.3 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

बिलासपुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के दूर-दराज इलाकों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम देवरीकला, तहसील सकरी के ग्रामीणों ने सरपंच पति शत्रुहन सूर्यवंशी पर राशन दुकान संचालन में मनमानी का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि बिना सूचना राशन वितरण किया जा रहा है और कभी-कभी 200-300 ग्राम राशन कम दिया जाता है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने खाद्य नियंत्रक को तत्काल जांच के निर्देश दिए। नगर पंचायत मल्हार की अध्यक्ष धनेश्वरी कैवर्त ने जनदर्शन में बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद नागरिकों को भारी बिजली बिल आ रहे हैं। इस मामले की जांच और समाधान के लिए कलेक्टर ने विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया। वहीं, ग्राम निपनिया के मुस्लिम समाज ने कब्रिस्तान के लिए भूमि की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम बिलासपुर को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्राम सेमरताल के दिलीप सूर्यवंशी ने शिकायत दर्ज कराई कि रोजगार सहायक ने उनके आवास निर्माण की राशि किसी अन्य के खाते में भेज दी है, जिससे उनका मकान अधूरा रह गया है। इस मामले में कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को जांच का आदेश दिया। साथ ही, करहीकछार निवासी उर्मिला बैगा ने अपनी पुत्री निधि का आधार कार्ड नहीं बनने की समस्या बताई, जिसे आदिवासी कन्या छात्रावास में प्रवेश में बाधा बन रही थी।

कलेक्टर ने आवेदन आदिवासी विकास विभाग को भेज दिया। रतनपुर तहसील के सिंघरी गांव के महेंद्र साहू ने 70 डिसमिल कृषि भूमि में से 20 डिसमिल पर हुए अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने मामला एसडीएम को सौंपते हुए विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में उठाई गई समस्याओं पर प्रशासन की तत्परता ने ग्रामीणों में समाधान की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles