Site icon Grand Gumber News

कलेक्टर ने धान खरीदी समीक्षा की, सभी केंद्रों में तुरंत खरीदी शुरू करने के निर्देश बारदाना, स्टैकिंग और मॉनीटरिंग पर कड़ी निगरानी का आदेश

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर धान खरीदी अभियान की प्रगति की समीक्षा की और सभी उपार्जन केंद्रों में तत्काल खरीदी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि है, इसलिए टोकन से लेकर तौल तक किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने बारदाना उपलब्धता, रोज स्टैकिंग और धान को नुकसान से बचाने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने जिला सहकारी बैंक के सुपरवाइजरों और सहकारिता विस्तार अधिकारियों को मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी, जिनके हिस्से 8–10 केंद्र होंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी नियमित निरीक्षण करें, किसी भी गड़बड़ी को तुरंत रोकें और सीधे उन्हें रिपोर्ट करें। बैठक में खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर, उप आयुक्त सहकारिता सीएस जायसवाल, सीईओ सहकारी बैंक प्रभात मिश्रा, डीएमओ अमित चंद्राकर और नोडल अफसर आशीष दुबे उपस्थित रहे।

Exit mobile version