Site icon Grand Gumber News

कलेक्टर ने बढ़ाया बिहान लखपति दीदियों का हौसला, दिवाली बाजार से हजारों की आमदनी

बिहान की लखपति दीदियों ने जिला पंचायत परिसर में मंडप सजाया है। जिनके द्वारा दिवाली पूजा के लिए जरूरी सामान बेचे जा रहे हैं। सोमवार को कलेक्टर अवनीश शरण ने स्टॉल का दौरा कर उनका हौसला बढ़ाया जिला पंचायत परिसर में लगे बिहान बाजार में अवनीश शरण ने दीदियों से दीए, दिवाली की सजावटी सामग्री,खरीदे। उन्होंने दीदियों से उत्पाद और मार्केटिंग के विषय में जानकारी भी ली और बिहान बाजार के सभी स्टालों का भ्रमण किया। कलेक्टर के साथ अन्य अधिकारियों ने भी सामग्री क्रय किए। इससे हजारों रुपए की आमदनी महिला समूहों को हुआ है। ये दुकान 29 अक्टूबर को भी खुले रहेंगे। महिलाओं द्वारा सजाए गए दुकानों में किफायती दर पर गुणवत्ता पूर्ण सामग्री बेची जा रही है। इस आमदनी से ही उनकी घर गृहस्थी चलती है। कलेक्टर ने शहर वासियों को लखपति दीदियों से सामान खरीद कर उनका मनोबल बढ़ाने की अपील की है।

जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, निगम आयुक्त अमित कुमार, अपर कलेक्टर आरए कुरुवंशी, शिव कुमार बैनर्जी ने भी दीए, मोमबत्ती, अगरबत्ती, लाई बताशा मिठाई आदि खरीदे और उनका हौसला बढ़ाया। राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा जिला पंचायत परिसर में मंडप सजाकर लखपति दीदियों को सौंपा गया है। दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल में सजावटी सामान, पूजा सामग्री, दीए, रंगोली, अगरबत्ती ,मोमबत्ती,बाती, अचार, पापड़, मिठाइयां, कपड़े,लाई बताशा , फिनाइल, हर्बल साबुन, श्रृंगार सामग्री, दिवाली डेकोरेशन संबंधी सामान , खिलौनों की बिक्री की जा रही है।दीदियों ने कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा खरीदारी कर उत्साह वर्धन किए जाने पर खुशी जाहिर की। समूह की दीदी पद्मिनी परिकर और किरण कश्यप ने कलेक्टर अवनीश शरण का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए महिलाओं को समूह से जोड़कर आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं आजीविका गतिविधियों के माध्यम से दीदियां लखपति दीदी बन रही हैं और आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढ़ रही हैं।

Exit mobile version