25.6 C
Bilāspur
Friday, March 20, 2026
spot_img

कलेक्टर ने योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश आयुष्मान कार्ड में लापरवाही पर नाराजगी, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की चेतावनी

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की। बिल्हा क्षेत्र में बिजली विभाग के खराब निराकरण पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।आयुष्मान योजना को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अब तक 5 लाख कार्ड नहीं बन पाना गंभीर लापरवाही है।उन्होंने 30 जून तक शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए और इसमें सामाजिक संगठनों का सहयोग लेने की बात कही।

बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण कार्य की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कोई भी शिक्षक या स्कूल इसके दायरे से बाहर न रहे, ताकि शिक्षक विहीन स्कूलों की समस्या दूर की जा सके।उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में शुरूआती दिक्कतें सामान्य हैं, लेकिन दूसरे जिलों से सीख लेकर प्रदर्शन बेहतर किया जा सकता है, खासतौर पर आयुष्मान कार्ड के मामले में।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोमवार और मंगलवार को मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें। उन्होंने समय पर कार्यालय पहुंचने, सिविल सेवा आचरण नियमों का पालन करने और अनुशासन बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। साथ ही भू-अर्जन के बाद संबंधित विभाग के नाम पर नामांतरण, स्कूल खुलने से पहले प्रमाण पत्र शिविर और न्यायालयीन मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles