Site icon Grand Gumber News

कलेक्टर ने राइस मिलर्स को दी सख्त समय सीमा कस्टम मिलिंग पंजीयन तीन दिन में अनिवार्य

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंथन सभाकक्ष में राइस मिलर्स की बैठक लेकर तीन दिनों के भीतर कस्टम मिलिंग पंजीयन कराने के निर्देश दिए। जिले की 170 में से 121 मिलें पंजीयन के लिए पात्र हैं।कलेक्टर ने बताया कि जिन मिलों ने 70% या अधिक चावल जमा किया है, वही पंजीयन करा सकेंगे। पिछले वर्ष के नॉन जमा चावल की लगभग 13 हजार एमटी मात्रा भी इस माह के अंत तक जमा कराने को कहा गया।

एफसीआई से मिले स्टेक को 15 दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा कि धान खरीदी शुरू हो चुकी है, इसलिए फड़ में जमा धान का उठाव और कस्टम मिलिंग कार्य तेजी से किया जाए। मिलर्स की समस्याएँ भी सुनी गईं और समाधान का भरोसा दिया गया। बैठक में खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर, डीएमओ अमित चंद्राकर और राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल मौजूद थे।

Exit mobile version