23.7 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को साप्ताहिक जनदर्शन में ग्रामीणों और शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए मौजूद अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल और नगर निगम आयुक्त अमित कुमार भी मौजूद रहे। लगभग 100 से अधिक लोगों ने व्यक्तिगत और सामुदायिक हितों से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया।

ग्राम पंचायत टाटीधार, खोंगसरा, मोहली, आमागोहन और तुलुफ के सरपंचों ने कलेक्टर से मुलाकात कर सहकारी केंद्र बैंक की दूरी से हो रही परेशानी बताई। उनका कहना था कि धान बिक्री की राशि लेने के लिए उन्हें 60-70 किलोमीटर दूर करगी रोड कोटा जाना पड़ता है। सरपंचों ने बिजली और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समस्याएं भी रखीं।

ग्राम पंचायत खोंगसरा के जनपद सदस्य कांति मरावी ने स्कूल परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की। उन्होंने बताया कि एक ही परिसर में प्राथमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी विद्यालय संचालित हो रहे हैं और बाउंड्री वॉल न होने से बाहरी व्यक्तियों और पशुओं का आना-जाना विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा डाल रहा है। कलेक्टर ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनकर उचित निराकरण के आश्वासन कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles