Site icon Grand Gumber News

कलेक्टर ने सूर्यघर योजना प्रचार वाहन किया रवाना,गांव-गांव जाकर मिलेगी सौर ऊर्जा की जानकारी…

बिलासपुर :- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को तीन विशेष प्रचार वाहनों को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों को योजना की जानकारी देंगे और सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।अधिकारियों ने बताया कि प्रचार वाहन के माध्यम से सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया और लोन सुविधा की जानकारी दी जाएगी। योजना का उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर बनाना, बिजली बिल में बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। बिलासपुर जिले में योजना को अच्छी सफलता मिल रही है और बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं।

Exit mobile version