36.9 C
Bilāspur
Tuesday, March 3, 2026
spot_img

कलेक्टर परिसर मे महिला समूहो ने सजाया हर्बल होली स्टॉल बिहान दीदीयो ने पेश किए प्राकृतिक रंग और पारंपरिक व्यंजन

बिलासपुर। होली के त्योहार को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय परिसर में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा हर्बल होली स्टॉल लगाया गया। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी दीदियों ने इस पहल के माध्यम से प्राकृतिक रंगों और घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी-सह-बिक्री की व्यवस्था की। स्टॉल पर कलेक्टर कार्यालय आने वाले लोगों ने खास रुचि दिखाई। हर्बल होली स्टॉल में प्राकृतिक रंगों के साथ-साथ होली पर्व की पारंपरिक मिठाइयां, ठेठरी, खुरमी, पापड़ और अन्य घरेलू खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। सभी उत्पाद महिलाओं द्वारा घर पर ही तैयार किए गए थे।

रासायनिक रंगों के बजाय हर्बल रंगों की बिक्री पर विशेष जोर दिया गया ताकि पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। स्टॉल में स्थानीय लोकधारा से जुड़े उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने अपने हाथों से बनाए गए विभिन्न खाद्य और उपयोगी सामान प्रदर्शित किए जिन्हें लोगों ने सराहा। कार्यालय परिसर में आने वाले कर्मचारियों और आम नागरिकों ने खरीदारी कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। महिला स्व-सहायता समूहों की इस पहल का उद्देश्य त्योहार के अवसर पर अतिरिक्त आय का स्रोत उपलब्ध कराना है। घर पर तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles