31 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

कलेक्टर–सीईओ ने बैगा बहुल ग्रामों में विकास कार्यों का लिया जायज़ा जनमन आवास, पेयजल, छात्रावास सुविधाओं की जांच… ग्रामीणों की मांगें होंगी पूरी

जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने शहीद वीर नारायण सिंह जी के बलिदान दिवस पर बैगा आदिवासी बहुल क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। उन्होंने कोटा ब्लॉक के कई ग्रामों में पीएम जनमन योजना के तहत किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। जिला प्रशासन को अपने बीच पाकर ग्रामीणों, विशेषकर बैगा समुदाय में उत्साह दिखा।दौरे के दौरान ग्रामीणों ने पानी की समस्या, पीडीएस भवन, मोबाइल टावर, बिजली के खंभे, स्कूल में अतिरिक्त कक्ष जैसी आवश्यकताओं को सामने रखा। कलेक्टर ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया।

उन्होंने महतारी वंदन, आयुष्मान कार्ड, राशन और वन अधिकार पट्टा जैसी योजनाओं में छूटे परिवारों को तुरंत लाभ पहुंचाने के निर्देश भी दिए।कलेक्टर ने गली–मोहल्लों में पैदल चलते हुए जनमन आवासों का निरीक्षण किया और निर्माण में आ रही कठिनाइयों को जाना। उन्होंने नरेगा के मस्टर रोल और 150 दिवस की मांग-आधारित कार्ययोजना तैयार करने के स्पष्ट निर्देश दिए। वहीं कुआं निर्माण की स्थानीय मांग पर तत्काल प्रस्ताव भेजने की बात कही।दौरे के दौरान उन्होंने आदिवासी बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया। यहां बच्चों से भोजन, बिस्तर, गरम कपड़े और अन्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य के लक्ष्य पूछकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया। निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ, तहसीलदार, एपीओ, जिला समन्वयक, सब इंजीनियर सहित फील्ड अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles