Site icon Grand Gumber News

कसडोल पुलिस ने 5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कसडोल पुलिस ने मोटरसाइकिल में गांजा ले जा रहे दो आरोपियों को पकड़ा है। बिलारी बैरियर बर घाट नाका के पास नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके पास से 5 किलो 176 ग्राम गांजा जप्त किया गया है, जिसका बाजार मूल्य ₹62,112 रुपए है। ऑपरेशन विश्वास के तहत यह कार्रवाई करते हुए कसडोल पुलिस ने पंचराम चौहान और लक्ष्मण पैकरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल भी जप्त कर ली है।

Exit mobile version