Site icon Grand Gumber News

कसडोल में स्कूल विदाई पर खतरनाक स्टंट, पुलिस सख्त वायरल वीडियो के बाद 16 लोग पकड़े गए, 4 वाहन जप्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद स्कूल के शाला विदाई कार्यक्रम के दौरान सड़कों पर खतरनाक स्टंट का मामला सामने आया है। चलते स्कार्पियो और कार में नियमों को ताक पर रखकर किए गए स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लिया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना कसडोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।पुलिस जांच में वायरल वीडियो और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के आधार पर चार वाहन चालक/मालिक और 12 अवयस्क छात्रों सहित कुल 16 लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और स्टंट करने की बात स्वीकार की। सभी अवयस्क छात्रों को उनके परिजनों के साथ थाने बुलाकर कड़ी फटकार और भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी गई। इस कार्रवाई के दौरान चार चारपहिया वाहनों को भी जप्त किया गया है।मामले में वाहन चालक और मालिकों के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक और खतरनाक वाहन चालन की धाराओं में चार आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं, साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि सोशल मीडिया और रील देखकर खतरनाक स्टंट करने से बचें, क्योंकि ऐसी हरकतें जानलेवा साबित हो सकती हैं और पूरे परिवार के लिए जिंदगी भर का दुख बन सकती हैं।

Exit mobile version