34.2 C
Bilāspur
Monday, March 30, 2026
spot_img

कस्टम मिलिंग में बड़ी लापरवाही उजागर बिलासपुर में 7.47 करोड़ का धान जब्त, राइस मिल सील

कस्टम मिलिंग कार्य में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बिलासपुर जिले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 7 करोड़ 47 लाख रुपये मूल्य का धान जब्त किया है। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित राइस मिल को सील कर दिया गया है। शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उठाव और कस्टम मिलिंग की निगरानी आईसीसीसी कमांड सेंटर के माध्यम से की जा रही है। समितियों से धान ले जाने वाले सभी वाहनों को जीपीएस सिस्टम से ट्रैक किया जा रहा है।इसी निगरानी के दौरान अनियमितता की सूचना मिलने पर कलेक्टर के निर्देश से जांच दल ने विकासखंड कोटा स्थित श्री हरिकिशन फूड्स राइस मिल का औचक निरीक्षण किया।जांच में सामने आया कि राइस मिल द्वारा कुल 27 हजार क्विंटल धान का उठाव किया गया था, जबकि भौतिक सत्यापन में मिल परिसर में केवल 24,109 क्विंटल धान ही मौजूद मिला। करीब 2,890 क्विंटल धान गायब पाया गया।जिला अधिकारी ने कहा कि धान की रिसायकलिंग की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पूरे उपलब्ध धान स्टॉक को जब्त कर राइस मिल को सील कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles