Site icon Grand Gumber News

कस्टम मिलिंग में लापरवाही: राइस मिलों पर प्रशासन की कार्रवाई, स्टॉक जब्त

राइस मिलर्स और जिला प्रशासन के बीच एक माह से कस्टम मिलिग को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी बीच कलेक्टर अवनीश शरण ने राइस मिलों में कार्यवाही करने का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद खाद्य,मार्कफेड और बिजली विभाग में रविवार को टीम बनाकर संयुक्त कार्यवाही की। प्रशासन ने मिलिंग के काम में उदासीनता बरतने वाली मिलर्स पर नकेल कसना शुरू कर दिया है।

इसके बाद संयुक्त टीम बनाकर दो राइस मिलों में अचानक छापा मार कार्यवाही की और धान चावल के स्टॉक को जप्त कर बिजली के कनेक्शन काट दिए गए। उठावन नहीं होने के कारण समितियां में धान जमा होते जा रहे हैं। जिसको लेकर प्रशासन और राइस मिलरो के बीच कई बार बैठक भी हुई।

लेकिन मिलर्स मिलिग का चार्ज बढ़ाने खरीफ 2022 और 2023 की बकाया मिलिंग राशि की मांग को लेकर अड़े रहे। जिसके कारण मिलर्स धान उठाने में रुचि नहीं दिखा रहे थे। इसके बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने मिलों में उदासीनता बरतने वालो पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

Exit mobile version