36.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

कांकेर में पुलिस को सफलता, 23 लाख के ईनामी चार नक्सलियों ने किया समर्पण। मदनवाड़ा हमले में शामिल महिला नक्सली सहित चार ने हथियार डाले, एसपी ने सौंपी सहायता राशि

कांकेर पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को 23 लाख रुपये के कुल ईनामी चार नक्सलियों ने एसपी आई कल्याण एलिसेला के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। समर्पित नक्सलियों में दो महिला और दो पुरुष नक्सली शामिल हैं, जिनमें से एक कंपनी नंबर 10 का सक्रिय सदस्य भी रहा है। ये चारों लंबे समय से कांकेर जिले के जंगलों सहित आसपास के क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों में संलिप्त थे।समर्पण करने वालों में एक महिला नक्सली वह भी है, जो मदनवाड़ा नक्सली हमले में शामिल रही थी। इसी हमले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनोद चौबे शहीद हुए थे। पुलिस को इन नक्सलियों की तलाश लंबे समय से थी और इनके सरेंडर को सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।एसपी आई कल्याण एलिसेला ने समर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक जीवन देने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।इस आत्मसमर्पण से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles